जनता की आवाज ✍️
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरसी निवासी वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देव प्रकाश राय की पुत्री की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति विनोद राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार अमानवीय था — आए दिन पत्नी से मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रहती थीं। परिजनों द्वारा कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद भी उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व ग्राम सोहौली, थाना बरदह निवासी विनोद राय पुत्र राममिलन राय से हुई थी। पीड़ित पिता डॉ. देव प्रकाश राय ने तहरीर देकर बताया कि 29 अक्टूबर 2025 की रात विनोद ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए धारा 103(1) बी.एन.एस.एस. बनाम विनोद राय के तहत जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद राय को उसके घर ग्राम सोहौली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
1. थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
2. का0 आशुतोष कुमार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
3. का0 यशपाल गुप्ता, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
4. का0 राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
5. म0का0 प्रीती पटेल, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि यह “हत्या का साफ मामला है” जिसे किसी भी सूरत में आत्महत्या नहीं कहा जा सकता।










