- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
नई दिल्ली/पटना15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कल मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। कल वो बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को आने की खबर है।
वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। वैसे ही यह NDA की सरकार हो गई है। उन्होंने कहा-
𝟐𝟎 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।
इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। तेजस्वी यादव कौन सी दुनिया में हैं। तेजस्वी ने लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम CM फेस के रूप में प्रोजेक्ट करवाया है। हमारे गठबंधन में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय है।
दरअसल, 18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी यानी करीब 41% पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार चुनाव से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चिराग बोले- बिहार की जनता राजद को मौका नहीं देगी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने 15 साल राजद की सरकार को देखा है। उन्होंने बिहार को बर्बाद करने का काम किया। बिहार की जनता इस बार उनको (राजद-महागठबंधन) को मौका नहीं देगी।
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद बड़ी पार्टी बनी, तो वह NDA के कारण बनी। उस चुनाव में NDA में एकता नहीं थी और मेरी पार्टी अलग चुनाव लड़ रही थी। 2025 के चुनाव में NDA में एकता है और महागठबंधन डिवाइड है। इस बार के चुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा।
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
PM मोदी से 10 गुना अमीर भाजपा की रमा निषाद
बिहार की 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने 13 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से 2 को छोड़ सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा की सबसे अमीर प्रत्याशी औराई की रमा निषाद हैं। इनके पास 31.85 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दौलत के मामले में वह पीएम नरेंद्र मोदी से 10 गुना अमीर हैं। 2024 तक पीएम मोदी के पास 3.2 करोड़ रुपए संपत्ति थी।
जदयू की मनोरमा देवी पीएम मोदी से 21 गुना अमीर हैं। उनके पास 69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जदयू की एक भी महिला प्रत्याशी ऐसी नहीं है जो करोड़पति न हो। बीणा देवी NDA की सबसे कम संपत्ति की उम्मीदवार हैं। उनके पास केवल 1 लाख रुपए हैं, साथ ही कर्जदार भी हैं। उनके पति के पास 6 लाख रुपए की संपत्ति है। पूरी खबर पढ़ें…
06:13 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में फंसी RJD
‘सीवान में हम लोग RJD के अवध बिहारी चौधरी को वोट देंगे। AIMIM भी अच्छी बातें करती है। बिहार में वो आए हैं, तो हम लोग खुश हैं। ऐसा नहीं है कि हम उन्हें वोट नहीं देना चाहते लेकिन अवध बिहारी विकास करते हैं और गरीबों की बात सुनते हैं।‘
सीवान जिले के रहने वाले 27 साल के शहजाद अली बेरोजगारी से परेशान हैं। हालांकि वे मौजूदा विधायक RJD के कद्दावर नेता अवध बिहारी को ही दोबारा जिताने की बात करते हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे अवध बिहारी के सामने इस बार बिहार सरकार में मंत्री BJP के मंगल पांडे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
06:12 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राजीव रंजन बोले- पूरे देश में SIR स्वागत योग्य कदम
SIR मुद्दे पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “यह चुनाव आयोग का स्वागत योग्य निर्णय है। एसआईआर ने बिहार में शानदार काम किया है। इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए और इसका उद्देश्य स्पष्ट है। कोई भी अवैध मतदाता सूची में शामिल न हो और कोई भी वैध मतदाता छूटे नहीं।”
06:12 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राजनीतिक दलों ने नए चेहरों पर भरोसा जताया
बिहार चुनाव में राजनीतिक दलों ने इस बार नए चेहरों पर भरोसा जताया है। भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से, राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती डॉ. करिश्मा राय को परसा से और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से टिकट दिया है।
JDU ने इस्लामपुर से पूर्व विधायक राजीव रंजन के बेटे रोहेल रंजन, जन सुराज ने कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर (मोरवा), हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट वाई.वी. गिरि (मांझी), गणितज्ञ के.सी. सिन्हा (कुम्हरार) और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय (करगहर) को मैदान में उतारा है।
रालोमा ने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता (सासाराम) और लोजपा (आर) ने चिराग पासवान के भांजे सीमांत मृणाल (गरखा) को टिकट दिया है। हम ने पूर्व मंत्री अनिल कुमार के भतीजे रोमित कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
ये उम्मीदवार पहली बार विधानसभा या लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राज्यसभा या विधान परिषद के सदस्य भी नहीं रहे हैं। राजनीतिक दलों ने विनिबिलिटी फैक्टर (जीतने की संभावना) को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों पर दांव लगाया है। अब देखना यह है कि अनुभवहीन उम्मीदवार विधानसभा की दहलीज पार कर पाते हैं या नहीं।
05:09 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा बोली- अलीगढ़, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से आरक्षण खत्म किया जा रहा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “चाहे वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हो, जामिया मिलिया विश्वविद्यालय हो या कर्नाटक, ये वे स्थान हैं जहां पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को समाप्त किया गया है। आप दलितों, पिछड़े वर्गों, अति पिछड़े वर्गों और आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। मुझे मनमोहन सिंह का वह बयान याद है जब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार देश के मुसलमानों का है। तेजस्वी यादव की भी वही मानसिकता है। उन्हें दलितों, पिछड़े वर्गों या अति पिछड़े वर्गों की कोई चिंता नहीं है।”
05:05 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शाहनवाज बोले-बिहार की जनता को गुमराह किया जा रहा
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि RJD के लोग जंगलराज वाले हैं। उन्हें नहीं पता है कि केंद्र की संसद से जो कानून (वक्फ संशोधन एक्ट) बना है, उस पर सुप्रीम कोर्ट की भी मुहर लग गई है। जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि राज्य में उनकी सरकार बनी तो वह वक्फ संशोधन एक्ट को खत्म कर देंगे।
05:03 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार में प्रियंका की रैली कल, राहुल 29 अक्टूबर को सभा करेंगे
बिहार चुनाव के लिए प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। 27 अक्टूबर वो बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं, राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को आने की खबर है।
अभी तेजस्वी यादव की रोजाना 3 से 4 सभा हो रही है, आने वाले दिनों में इसकी संख्या भी बढ़ेगी। साथ ही सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के 40 नेता बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
04:56 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी बोले- NDA में नीतीश कुमार ही CM फेस
RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कौन सी दुनिया में हैं। तेजस्वी ने लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम CM फेस के रूप में प्रोजेक्ट करवाया है। हमारे गठबंधन में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय है।
04:48 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
NDA-INDI अलायंस की क्या है स्थिति
NDA के 23% और महागठबंधन के 37% उम्मीदवार
- गठबंधन के तौर पर देखा जाए तो एनडीए ने 243 सीट में 23% यानी 56 उम्मीदवारों को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, महागठबंधन ने 243 की जगह 255 उम्मीदवार काे टिकट दिया।
- महागठबंधन के 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है। इन 255 उम्मीदवारों में 37% यानी 92 प्रत्याशियों को पहली बार चुनावी समर में उतारा है।
- जन सुराज ने 90% यानी 218 को, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 26 में 18 यानी 69 प्रतिशत को पहली बार चुनाव लड़ा रही है। जन सुराज ने 90% (218) नए चेहरों को टिकट दिया है।
04:46 AM27 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में, इनमें 1085 नए चेहरेखबरें और भी हैं…
Source










